फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से चल रहा था धंधा, 15 हजार में दे रहे थे दो हजार का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक के माध्यम से प्रति सफाईकर्मी ट्राली और फावड़ा आदि उपलब्ध कराने का खेल पिछले छह माह से जारी था। दो हजार कीमत का सामान प्रधानों पर 150 हजार में थोपा जा रहा था। विरोध में आवाज भी उठी। इसके बाद भी %आदेश% का हवाला देकर ब्लाक के माध्यम से सभी प्रधानों से धनराशि की वसूली की गई। पवई में तो कम हुआ फूलपुर की सभी 89 ग्राम पंचायतों में ये सामान भी पहुंच चुका था और प्रधानों से चेक के माध्यम से भुगतान भी ले लिया गया। अब प्रधानों और सचिव अपने खाते से इसकी कीमत चुकाएंगे। अंबेडकरनगर की फर्म की ओर से ब्लाकों में सफाई के नाम पर प्रति सफाईकर्मी ट्राली, फावड़े और झाड़ 15 हजार रुपये उपलब्ध कराने का खेल पिछले छह माह से जारी था। 30 किलो वजन की ट्राली और एक फावड़ा जिसकी कुल कीमत दो हजार से ज्यादा नहीं बताई जा रही है, उसे प्रधानों को 15 हजार रुपये में लेने के आदेश ब्लाकों से ही जारी हुए थे। सूत्रों की मानें तो छह माह पहले पिछले साल इस परिपेक्ष्य में फूलपुर ब्लाक में एक %आदेश% की बात भी कही जा रही है। इसी आदेश के हवाले से प्रधानों को ये सामान देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। दो हजार का समान 15 हजार में देने में प्रधानों ने विरोध भी किया, लेकिन %आदेश% के बोझ तले उनकी भी आवाज दब गई। बकायदा ब्लाक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभी 89 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को ये सामान बांटा और इसके एवज में धनराशि का चेक भी फर्म के नाम से लिया। अधिकारियों के दबाव में प्रधानों ने पेमेंट की अब इस दबान का खामियाजा प्रधान और सचिव अपने खाते से इस धनराशि को चुका कर अदा करेंगे। इससे प्रधानों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
कुछ माह पहले इन समानों को उपलब्ध कराने संबंधी एक आदेश मिला था। इसे एक एडीओ पंचायत की ओर से उपलब्ध कराया गया था। उस आदेश की तलाश की जा रही है। मिलने के बाद ही इस बारे में कुछ कह सकता हूं।
लालजी पटेल, बीडीओ फूलपुर
इनसेट
बिना अनुमति और शासनादेश के सफाईकर्मियों को 15 हजार में ट्राली, फावड़े आदि की सप्लाई करने के मामले में जांच की जा रही है। सभी बीडीओ को इसे रोकने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। जहां धन जारी हो चुका है उसकी रिकवरी प्रधान और सचिव से होगी। अन्य किसी की संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक सिंह सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें