फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली तो छंटी लेकिन गलन से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में विगत तीन-चार दिनों से बढ़ी गलन कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को घना कोहरा था तो मंगलवार को बदली ने गलन में और इजाफा किया। बुधवार हल्के कोहरे के बाद निकली धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई। लेकिन दिन ढ़लते ही बढ़ी गलन ने लोगों को जल्द ही घरों में दुबकने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन

विगत तीन से चार दिनों में जनपद में गलन इजाफा में इजाफा हो गया है। जिसके कारण लोगों का सुबह और शाम के समय घरों से निकलना दूभर हो गया है। घरों से निकलने वाले लोग जगह-जगह जले अलावों पर शरीर को गर्म करते नजर आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों में कंबल का वितरण तेजी से किया जा रहा है। सोमवार को घने कोहरे के साथ शुरू हुई गलन कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को पूरे दिन छाई रही बदली ने इसमें और इजाफा किया। लेकिन बुधवार को हल्के कोहरे के बाद निकली धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई। लोग धूप में खड़े होकर शरीर को गर्म करते रहे। लेकिन दिन ढ़लते ही गलन इतनी बढ़ गई कि लोग घरों में दुबकने को विवश हुए। नगर के चट्टी चौराहों पर शरीर को गर्म करने वाले लोगों की भीड़ जमा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें