फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाः एक साथ लगाई जाएगी छात्र-छात्राओं की सीट

Wed, 27 Dec 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
exam
विज्ञापन
पल्हनी। यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को शिब्ली नेशनल इंटर कालेज परिसर में परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


 डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 314 केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा कर्मियों और शिक्षकों के बच्चे परीक्षा दे रहे होंगे, उनमें उनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।

परीक्षा किसी भी कीमत पर टाट-पट्टी पर नहीं होगी। परीक्षा के दौरान कक्षों की खिड़की खुली नहीं रहेगी, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा, जनरेटर, इनवर्टर, कंप्यूटर, कंप्यूटर आपरेटर, इंटरनेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र से 200 मीटर के दायरे में कालेज प्रबंधक का व्यक्ति या अन्य व्यक्ति पकड़ा जाता है तो एफआईआर दर्ज होगी। केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखेंगे। लड़के और लड़कियां एक साथ बैठकर परीक्षा देंगे, प्रश्न पत्र खोलते समय और उत्तर पुस्तिका सील्ड करने की कार्रवाई सीसीटीवी कैमरे में की जाएगी।

जिसका फुटेज सुरक्षित रखना होगा। उन्होंने समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि 30 दिसंबर से 13 जनवरी तक संपन्न होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरे में होगी।

प्रधानाचार्य अपनी संस्था के इंटरमीडिएट परीक्षा के पंजीकृत समस्त संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की अनिवार्य विषय खेल और शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी 13 जनवरी तक अवश्य संपादित करा लें।

हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गतवर्ष की भॉति विद्यालय स्तर पर आन्तरिक मूल्यांकन के आधार पर होंगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी भी निर्धारित तिथि तक अग्रसारण केेद्र के केेद्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य से सेपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होने की कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें