फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ को कारण बताओ नोटिस, लेखाकार पर होगी विभागीय कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी ने मंगलवार शाम कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री आवास, क्षेत्र पंचायत, विधायक और सांसद निधि से भेजे गए धन और उससे हुए विकास कार्य तथा स्वच्छता कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान ग्राम निधि के खाते लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक न खुलने, शासन से प्राप्त धनराशि का समय से ग्राम पंचायतों में अंतरित न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीपीआरओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही लेखाकार के खिलाफ विभागीय कार्रावाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अतिरिक्त शौचालय निर्माण में एमआईएस फीडिंग होने के बाद भी जीओ टैगिंग न होने और सबसे खराब स्थिति पाए जाने पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने मार्टिनगंज के प्रभारी एडीओ पंचायत अच्छेराम को निलंबित करने के निर्देश दिए। ग्राम निधि के खाते लक्ष्य के सापेक्ष नहीं खुलने पर संबंधित एडीओ पंचायत को भी प्रतिकूल टिप्पणी देने के निर्देश दिए। स्पष्ट रूप से कहा कि शासन से प्राप्त धनराशि अगर 48 घंटे के अन्दर खाते में अंतरित नहीं होगी तो डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्र जिम्मेदार होंगे। 24 घंटे से अधिक विकास खंड में धनराशि रोकने पर एडीओ पंचायत और खंड विकास अधिकारी जिम्मेदार होंगे। संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रावाई की जाएगी। कहा कि दो दिन के अंदर ग्राम निधि के खाते खुल जाने चाहिए। लाभार्थियों की सूची तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करने को कहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, परियोजना निदेशक दुर्गादत्त शुक्ल, बीडीओ, एडीओ पंचायत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें