फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों के विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट दें बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने टीकाकरण, वेक्टर जनित रोग, राज्य/14 वें वित्त आयोग, छात्रवृत्ति वितरण, पेंशन योजनाओं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन आदि बिंदूओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पैकफेड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लेखपालों के लिए बन रहे ट्रेनिंग सेंटर में हैंडपंप लगाकर तत्काल उसे हैंडओवर करें। सभी बीडीओ 14 वें वित्त राज्य के तहत गांव में हो रहे विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए कम से कम तीन गांवों में जाकर उसकी प्रगति रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से मुक्ति के लिए ग्राम पंचायत, सेक्रेटरी को मोटिवेट करें और कम कम से कम प्रत्येक माह में 2500 शौचालय बनवाएं। उन्होंने मनरेगा से संबंधित विकास कार्यो का विकास खंडवार समीक्षा किया। जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि हैण्डपंप को रिबोर कराएं । राशन कार्ड की समीक्षा में जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच करते हुए पात्र लोगों की सूची उपलब्ध कराएं। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में रुचि लेकर समय-सीमा के अंदर निर्माण कार्यो को पूरा करें। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीके सिंह, परियोजना निदेशक दुर्गा दत्त शुक्ल, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार यादव, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें