निजामाबाद। दी तहसील बार एसोसिएशन निजामाबाद की बैठक शुक्रवार को संघ भवन में आयोजित हुई। जिसमें अधिवक्ता पुत्र पर दर्ज गलत रिपोर्ट की निंदा की गई और इसे वापस लेने की मांग की गई। इसके समर्थन में दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता एजाज आलम के पुत्रों पर दर्ज गलत एफआईआर की घोर निंदा की गई और इसे वापस लेने की मांग की गई। साथ ही यह प्रस्ताव पारित हुआ कि डीबीए और सीबीए के प्रस्ताव के समर्थन में समस्त अधिवक्ता दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को तहसील सभागार में 12 बजे से बैठक बुलाई गई। बैठक में काली प्रसाद राय, ओंकारनाथ यादव, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, अवधेश कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र, अनिल कुमार प्रजापति, राम उदय यादव, श्याम प्रकाश उपाध्याय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता काली प्रसाद राय और संचालन ओंकारनाथ यादव ने किया।