फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक सहायता के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। थाना क्षेत्र के तिलसवा गांव में गुरुवार को ट्रांसफार्मर चढ़ाते समय करेंट लगने से झुलसे दो संविदाकर्मियों की हालत घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही। दोनों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर घटना से नाराज गांव के लोग दोषी के विरुद्ध कार्रवाई और इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करते हुए ग्रामीणों ने भुजहीं गांव के पास आजमगढ़-गाजीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। हालांकि एसओ के समझाने पर 20 मिनट बाद जाम खुल गया। लेकिन ग्रामीण सड़क के किनारे डटे रहे। करीब साढ़े तीन घंटे बाद मौके पर अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे। 50 हजार की आर्थिक मदद देते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सुरेश यादव (43) और रामअवतार (45) मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के निवासी हैं। दोनों विद्युत उपकेंद्र जहानागंज पर संविदा पर लाइनमैन हैं। गुरुवार को यह दोनों जहानागंज थाना क्षेत्र के तिलसवा गांव में ट्रांसफार्मर चढ़ाने गए थे। इस दौरान उपकेंद्र से इस गांव की बिजली सप्लाई कटवा दी गई थी। बावजूद इसके विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई और यह दोनों झुलस गए। तभी से इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को सुरेश के गांव के तमाम लोग पहुंचे और विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर लिया। भीड़ देख एसएसओ अनिल गुप्ता ताला बंद कर कहीं चले गए। इस पर ग्रामीण भुजहीं गांव के पास आजमगढ़-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। एसओ जहानागंज रुपेश सिंह के आश्वासन पर करीब 20 मिनट बाद जाम समाप्त हो गया। लेकिन ग्रामीण अधिकारी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे और सड़क के किनारे खड़ा होकर इंतजार कर रहे थे। करीब साढ़े तीन घंटे बाद शाम 3.30 बजे अधिशासी अभियंता द्वितीय आरपी गुप्ता, एसडीओ और जेई को लेकर मौके पर पहुंचे। अधिशासी अभियंता ने 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया और मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण लौट गए।
साढ़े तीन घंटे ठप रही बिजली
जहानागंज । स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार की दोपहर भारी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचकर घेराव कर दिए जाने से नाराज एसएसओ अनिल गुप्ता पूरे केंद्र की सप्लाई ठप कर कहीं चले गए। एसएसओ अनिल गुप्ता ने बताया कि भीड़ देखकर मैं घबरा गया और अपनी जान बचाने के लिए आपूर्ति ठप कर चला गया। बारह बजे से साढ़े तीन बजे तक विद्युत उपकेंद्र जहानागंज की सप्लाई ठप कर दी गई थी। जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

चक्का जाम होने से छुट रहे थे पसीने
आजमगढ़ । प्रमुख सचिव उर्जा और जिले के प्रभारी अधिकारी आलोक कुमार शुक्रवार को जिले में विकास कार्यो का जायजा और दुव्र्यवस्थाओं की जानकारी लेने पहुंचे। उधर जहानागंज विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों से नाराज ग्रामीणों ने भुजहीं गांव के पास चक्का जाम कर दिया था। इस बात की जानकारी होने से हलाकान डीएम चंद्रभूषण सिंह ने तत्काल फोन कर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सहित अन्य को मौके पर पहुंचकर जाम समाप्त करने का निर्देष दिया गया। प्रमुख सचिव का कार्यक्रम होने से विद्युत विभाग के अधिकारियों को पसीने छूट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें