फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 1225 पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण व टूलकिट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पारंपरिक कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1225 कारीगरों को प्रशिक्षण दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग श्री साहब सरन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के तहत बढ़ई, नाई, लोहार, कुम्हार, हलवाई, मोची, राजमिस्त्री, धोबी एवं दर्जी आदि पारंपरिक ट्रेड्स के कारीगरों को 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद लाभार्थियों को टूलकिट भी वितरित की जाएगी।
इच्छुक लाभार्थी 27 जून 2025 से 17 जुलाई 2025 तक योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://diupmsme.upsddc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही मान्य होंगे, किसी भी प्रकार के ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग साहब सरन रावत ने बताया कि लाभार्थियों का चयन जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में गठित चयन समिति द्वारा स्कोर कार्ड के आधार पर किया जाएगा। पात्रता के समर्थन में घोषणा पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभिषेक यादव 8810416213 और प्रदीप कुमार यादव के मोबाइल नंबरों 7786932129 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें