सगड़ी। ईवीएम और वीवी पैट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने और इसे लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे वाहन ने रविवार को सगड़ी क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया। वाहन में मौजूद लोगों ने ईवीएम और वीवी पैट की कार्यप्रणाली के बारे में लोगों को बताया। मौके पर ही सांकेतिक वोट डलवाया और पर्ची निकालकर दिखाई।
जागरूकता वाहन ने सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के बोझिया, महुलिया, मालटारी, राजूपट्टी, पारीपट्टी, पकवाईनार, गड़ेरीपट्टी, मिर्जापुर, जमीन मुहम्मदपुर, बालापुर, कल्याणपुर सहित कई गांवों में भ्रमण किया। लोगों से मत डलवा कर उनके भ्रम को दूर करने का प्रयास किया। वाहन आपरेटर शैलेश द्विवेदी, विजली मौर्य व प्रेम राम ने लोगों को बताया कि आप जहां वोट डाल रहे हैं, वो सही जगह पड़ रहा है। आप अपने मन से भ्रम को दूर रखें। लोग भी इससे संतुष्ट दिखे।