फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ बरसे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली विभाग के खिलाफ बरसे किसान
- मुबारकपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों पर धन उगाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। जन किसान कल्याण समिति की रविवार को बैठक रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय पर कृपाशंकर पाठक की अध्यक्षता में हुई। किसान मोर्चा के अधिवेशन में शामिल होने और विद्युत विभाग मुबारकपुर जेई व अधिशाषी अभियंता द्वारा की जा रही धन उगाही पर लगाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के उत्थान को लेकर प्रयासरत हैं। 24 फरवरी को गोरखपुर में किसान मोर्चा के अधिवेशन में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को सम्मान निधि की पहली किस्त देकर योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इसमें भारी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि अभी भी किसानों का उत्पीड़न और शोषण विद्युत विभाग की ओर से किया जा रहा है। कई शिकायतों से स्पष्ट हुआ कि मुबारकपुर कस्बा के जेई और एक्सईएन धन उगाही कर रहे हैं। पदाधिकारी व सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया कि अगर दो दिन के अंदर उक्त अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की गई तो समिति विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। बैठक में वीरेंद्र यादव, छोटेलाल, हलधर दुबे, सतीश पांडेय, रामावतार गोंड, मोहम्मद खां, रामानंद गोंड, अफताब, शकील अहमद, राजेश्वर शुक्ला सहित आदि समिति सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें