पल्हना। भाजपा पल्हना, तरवां और लालगंज मंडल की बैठक महामंत्री ध्रुव सिंह के आवास पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह की देखरेख में रविवार को हुई। इस दौरान 14 फरवरी बीएसए कार्यालय में ध्रुव सिंह के साथ ही गई अभद्रता की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बीएसए के निलंबन की मांग की।
पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिला महामंत्री सरस्वती विद्या मंदिर के संदर्भ में वार्ता करने बीएसए कार्यालय गए थे। प्रकरण जनहित का था। जो परिस्थितियां बीएसए ने उत्पन्न कीं, एक सरकारी अफसर को वो शोभा नहीं देता। परिचय देने के बाद भी उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। इस प्रकरण पर पूरी पार्टी जिला महामंत्री के साथ है। हम पार्टी से मांग करेंगे की इस प्रकरण में कठोर कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए चेताया। रामा साव, जयप्रकाश सिंह, चंदू सरोज, इन्द्राज चौहान, दिवाकर सिंह, डीके सिंह, जेपी सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, विजय बहादुर, सुदर्शन सिंह, कृपाशंकर, भूपेन्द्र, अजित, कृष्ण विहारी, अतुल सिंह, तेज बहादुर सिंह, कमलेश सिंह मौजूद थे।