आजमगढ़। तहसील सदर क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को पप्पू कुमार के नेतृत्व में सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के राशन क ार्डो में की गई हेराफरी, उक्त कोटे की दुकान से सभी के राशन कार्ड को हटा कर दूसरी दुकान पर संबद्ध किए जाने के साथ ही कोटेदार की जांच कराए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा और जांच कराए जाने की मांग किया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस कोटे की दुकान के खिलाफ कई बार प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है लेकिन दबा दिया जा रहा है। नौ अक्तूबर 2018 को जांच के लिए पहुंचे एडीओ पंचायत और सेक्रेटरी को जब गांव के लोगों ने सच्चाई बताया तो ग्राम प्रधान और उनके मददगारों ने मिलकर महिलाओं और पुरुषों को मारापीटा। इस घटना की प्राथमिकी कंधरापुर थाने में दर्ज कराई गई है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कोटेदार हम अनूसूचित जाति के लोगों से भेदभाव रखता है। जिसके कारण उसने हम सभी के राशन कार्डो में हेराफेरी करवा दिया है। ग्रामीणों उक्त कोटे की दुकान से अपने राशन कार्ड को दूसरी दुकान पर संबद्ध किए जाने के साथ ही जांच कराए जाने की मांग किया।