फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी पर फूंका पुतला, शिब्ली पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय जाने से रोके जाने के विरोध में डीएवी पीजी कालेज के गेट के पास जहां छात्रों ने सीएम का पुतला फूंक कर विरोध जताया, वहीं शिब्ली नेशनल कालेज के गेट के बाहर छात्रों ने सीएम और पीएम के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कालेज में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष तरुण कुमार यादव के नेतृत्व में छात्रों सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में होने वाले छात्रसंघ के कार्यक्रम नहीं जाने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंककर प्रदेश सरकार की कड़ी निंदा की। छात्रों ने चेतावनी दी कि अब अगर फिर सपा अध्यक्ष को रोका गया तो छात्रसंघ चुप नहीं बैठेगा। इस मौके पर कृष्णकांत यादव, अजय यादव, गोविंद प्रजापति, अरविंद अमर यादव सहित अनेक छात्र मौजूद रहे। इसी प्रकार शिब्ली कालेज के छात्र नेता लालजीत यादव के नेतृत्व में शिब्ली कालेज के गेट के बाहर छात्रों योगी और मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने बदांयू के सांसद, धर्मेंद्र यादव और अतरौलिया के विधायक डा. संग्राम यादव के ऊपर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग किया। इस अवसर पर आशीष कुमार, बृजेश सोनकर, अंकित यादव, रामदीन, धर्मेंद्र यादव, अंकित यादव सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें