बूढ़नपुर। ब्लाक अहरौला के ग्राम पंचायत युधिष्ठिरपट्टी के ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन और कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासन से मामले की जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
युधिष्ठिरपट्टी गांव निवासी योगेन्द्र, रामराज, गैराज, मुकेश, मुसाफिर, चनौता, गौलैचा, सुखना देवी, अशोक कुमार, हरिकेश, ओमप्रकाश, लालबहादुर, सिंटू, इन्दू, कमलावती, राजकुमार, विद्यावती, गीता, चन्द्रभान, मालती, मोती, सरिता, उर्मिला, साधना, रंजना, सुखराम, हरिश्चन्द्र आदि ने डीलर के खिलाफ प्रदर्शन कर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया। 10 महीने पूर्व उपजिलाधिकारी से शिकायत की थी, लेकिन आज तक उसका कोई असर नहीं हुआ। इसके चलते आज उन्हें विरोध व प्रदर्शन करना पड़ा। गांव में पीओएस मशीन से वितरण नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ताओं के अंगूठा को मिसमैच बताकर वापस कर देता है। ऐसे में आधार की कॉपी मांगी जाती है। उन्हें अगले दिन राशन देने का हवाला देकर लौटा दिया जाता है। लीलावती, प्रियंका, सीतली, नीता, गुड्डी, शारदा ने बताया कि कोटेदार की मिली भगत से हम उपभोक्ताओं का नाम सूची से काट दिया गया है। एसडीएम इन्द्रभान तिवारी ने कहा कि यह जांच का विषय है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विजय पाण्डेय, महेन्द्र गुप्ता, यूनुस, जालिम, सूरज गौड़, ओमप्रकाश, पुष्पा देवी, अनीता देवी, सरिता देवी, रमाकान्त, हैदर अली, आशुतोष सहित सैकड़ों लोग थे।