फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार में निरुद्ध बंदियों को दी गई विधिक जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश हसनैन कुरैशी के निर्देशन में जिला कारागार में गुरुवार को विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जेल का निरीक्षण भी किया गया। प्राधिकरण की सचिव मौसमी मद्धेशिया ने कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कैदियों को अपने मामले में बचाव करने का अधिकार प्राप्त है। यदि किसी कैदी के पास स्वयं का कोई अधिवक्ता नहीं है अथवा वह स्वयं अधिवक्ता नियुक्त करने में अक्षम है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी बताया कि कि यदि वे जिस अपराध में बंद है, उस अपराध के लिए उपबंधित सजा में आधी सजा जेल में काट चुके है, वे जमानत पर छूटने के अधिकारी हैं। इसी प्रकार उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मजिस्ट्रेट न्यायालयों में विचारणीय मामले में जो कि अजमानतीय प्रकार के है, यदि विचारण प्रारंभ होने के 60 दिन के भीतर विचारण पूर्ण नहीं होता है तो जमानत प्राप्त करने के अधिकारी है। यह भी कहा कि अब कोई भी कैदी बिना पैरवी के जेल में निरुद्ध नहीं रहेगा। इस दौरान जेल का निरीक्षण भी किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम और अन्य अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


डीएम को सौपा मांग पत्र, पांच फरवरी को निकलेगा मशाल जुलूस
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार आनलाइन वरासत साफ्टवेयर, प्रक्रिया में सुधार और संसाधनों की उपलब्धता एवं ई डिस्ट्रिक्ट में पांच रुपये प्रति प्रमाण पत्र यूजर चार्ज का भुगतान किए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी को मांग पत्र सौपा। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं की जाती है तब तक वरासत और हैसियत प्रमाण पत्र की आनलाइन प्रक्रिया का बहिष्कार किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष हरिद्वारा सिंह की अध्यक्षता में लेखपाल संघ भवन में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष महामंत्री पंकज श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के अनुसार यह निर्णय लिया गया है कि पांच फरवरी को समस्त तहसीलों पर दो बजे से उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 12 फरवरी को जनपद के समस्त लेखपाल जनपद मुख्यालय पर एकत्र होकर मोटर साइकिल जुलूस निकालेंगे। 19 फरवरी को तहसील मुख्यालय पर सुबह 10 बजे से बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। बैठक में रामानुज श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, जितेंद्र नाथ सिंह सहित अनेक लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें