फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से चल रहे बिना मान्यता वाले स्कूल, विभाग मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। तहसील क्षेत्र में बिना मान्यता वाले स्कूल धड़ल्ले से संचालित हो रहे है। शिक्षा विभाग द्वारा इन विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने से नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और संबंधित विभाग के जिम्मेदार मौन साधे हुए है।
विज्ञापन

नए शिक्षण सत्र की शुरूआत के साथ ही शासन ने बिना मान्यत के चल रहे विद्यालयों को बंद कराने का निर्देश भी जारी किया था। शासन से निर्देश आने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सूची भी तैयार करवाई थी। मेंहनगर तहसील क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे 41 विद्यालयों को चिन्हित किया गया था। सभी विद्यालयों को नोटिस भी जारी की गई थी।
खंड शिक्षाधिकारी संतोष पांडेय की माने तो बिना मान्यता के चल रहे 23 विद्यालयों को बंद भी कराया गया है। खंड शिक्षाधिकारी का यह दावा हवा-हवाई ही साबित हो रहा है। कागजों में भले ही बिना मान्यता के चिन्हित विद्यालय बंद हो लेकिन वास्तविकता यह है कि उक्त विद्यालय अभी भी धड़ल्ले से चल रहे है और यहां नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के साथ ही अभिभावकों से मोटी वसूली भी की जा रही है। बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों में सरस्वती ज्ञान मंदिर, लक्ष्मी मार्डन स्कूल, प्रांजल पब्लिक स्कूल, सुपर नोवा पब्लिक स्कूल, शिवओम नेशनल स्कूल आदि शामिल है। इन पर कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर खंड शिक्षाधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार करते हुए पल्ला झाड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें