तरवां। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जनवरी 2019 सत्र के लिए सभी पाठ्यक्रमों के आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर निर्धारित की गई है। इग्नू अध्ययन केन्द्र चैरी बेलहा महाविद्यालय में संचालित एमए हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, लोक प्रशासन, एमकाम, ग्रामीण विकास, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, बीए, प्रमाण-पत्र डिप्लोमा कोर्स में आनलाइन आवेदन हो रहा है। ये जानकारी समन्वयक डॉ. रमन कुमार सिंह ने दी।