फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने-चांदी के जेवरातों व सिक्को की खरीद पर आफरों की बौछार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीपावली के पूर्व धनतेरस पर सोने-चंादी के जेवर खरीदने का चलन है। इस दिन लोग बर्तनों की भी खरीद करते हैं। पूजन के लिए चांदी व सोने के सिक्के भी खरीदे जाते है। त्यौहारों को देखते हुए दुकानदार भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तमाम ऑफर दे रहे है। कहीं ग्राहकों को पांच से सात प्रतिशत की छूट दी जा रही है तो कहीं बड़ी खरीद पर चांदी का सिक्का गिफ्ट स्वरूप दिया जा रहा है। धनतेरस पर सराफा कारोबार पिछले दो साल से मंदा रहा। नोटबंदी आदि के चलते व्यवसाय पर काफी प्रभाव पड़ा लेकिन वर्तमान में स्थिति में काफी सुधर दिखाई दे रहा है। इस बीच सोने व चांदी के भाव में आयी गिरावट ने भी सराफा बाजार को चहका सा दिया है। सराफा कारोबारी इस धनतेरस पर अच्छे और पिछले दो वर्षा की तुलना में काफी बेहतर कारोबार होने की संभावना जाता रहे है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों द्वारा तमाम आफरों की भी बौछार भी लगाई गई है। इसमें कहीं पांच से सात प्रतिशत का डिस्काउंट है, वहीं दस हजार या उससे अधिक की खरीद पर ग्राहकों को चांदी के सिक्के भी गिफ्ट स्वरूप दिए जा रहे है। दीपावली पर परंपरागत गहनों, सोने-चांदी के सिक्कों के अलावा लक्ष्मी गणेश की मूर्ति व विभिन्न प्रकार के सोने-चांदी के बर्तन भी उपलब्ध है। कोई भी सराफा कारोबारी जिले में कितने का कारोबार होगा, यह कोई भी नहीं बता पा रहा है लेकिन सभी उम्मीद जता रहे है कि पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार काफी बेहतर कारोबार होगा। सराफा कारोबारी आशीष गोयल के अनुसार इस बार सराफा बाजार फिलहाल ठीक जा रहा है। मेरे प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को पांच प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं डायमंड ज्वेलरी के कारोबारी फुन्नर सेठ भी ग्राहकों के लिए दीपावली पर बंपर आफर का दावा कर रहे है। यहां भी पांच प्रतिशत छूट ग्राहकों को उपलब्ध है। सराफा कारोबारी मुन्ना सेठ बड़ी खरीद पर चांदी का सिक्का ग्राहकों को गिफ्ट कर रहे है।
विज्ञापन


रेट में गिरावट ने बढ़ाई सराफा कारोबार की चमक
आजमगढ़। सोने व चांदी के दामों में इन दिनों काफी गिरावट भी आई है। इसके चलते सराफा कारोबार की चमक काफी बढ़ी हुई है। दशहरा के समय चांदी का भाव 40 हजार रुपये प्रति किलो था जो अब एक हजार रुपये घट कर 39 हजार रुपये प्रति किलो हो गया है। सोने का भाव जरूर कुछ चढ़ा है दशहरे में सोना 28 हजार रुपये प्रति दस ग्राम था जो वर्तमान में 29 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है। दस ग्राम का सोने का सिक्का 32 से 33 हजार रुपये के बीच उपलब्ध है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें