फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कुर्बानी का पर्व बकरीद के अवसर पर खासतौर से प्रतिबंधित पशुओं का वध जोरों पर होता है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन की तरफ से सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि कोई भी प्रतिबंधित पशु काटते हुए पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों पर एनएसए लगाया जाएगा। मंगलवार को पुलिस क्षेत्र के तमाम ऐसे स्थानों का भ्रमणकर पशुओं की बरामदगी। त्यौहार में कोई खलल न होने पाए इसको ध्यान में रखते हुए जीयनपुर कस्बा सहित अन्य क्षेत्रों में फुट मार्च किया गया।
विज्ञापन

फरिहां संवाददाता के मुताबिक निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसैनाबाद गांव में प्रतिबंधित पशुओं के वध की सूचना मिलने पर मंगलवार की शाम पुलिस गांव में पहुंची। कई घरों की सघन तलाशी लेकर दस प्रतिबंधित पशुओं को बरामद की। हालांकि इस दौरान कोई भी आरोपी नहीं पकड़ा गया। पुलिस गांव वालों को सख्त चेतावनी दी है। पुलिस के इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा। इसीक्रम में सगड़ी संवाददाता के मुताबिक बकरीद को देखते हुए सीओ सगड़ी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस, पीएसी के जवानों ने कस्बा सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में फुट मार्च किया। सड़क पर भारी भरकम फोर्स दिखने से लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
0000
बकरीद के अवसर पर सभी मस्जिद, ईदगाहों पर संवेदनशीलता के हिसाब से पुलिस और पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। सभी थानों पर दो से तीन मोबाइल टीम गठित की गई है। प्रत्येक टीम में चार से पांच सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरपीएफ के जवान और भारी संख्या में बाहरी जिलों की फोर्स तैनात की गई है। सभी अधिकारी सुबह से ही क्षेत्र में भ्रमण करते हुए गतिविधियों पर नजर रखेंगे। यह क्रम सुबह सात बजे से लगातार शाम पांच बजे तक चलता रहेगा। - रविशंकर छवि, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें