फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परफार्मेंस ग्रांट के लिए फिर मांगा गया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन की ओर से अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को परफार्मेंस ग्रांट दी जाती है। जिले से बहुत कम संख्या में आवेदन आने पर शासन ने 30 सितंबर तक फिर से आवेदन करने का मौका दिया गया है। अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को परफार्मेंस ग्रांट देने के लिए अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग के निर्देश पर 23 फरवरी तक आवेदन मांगे गए थे। जनपद स्तरीय समिति के एसेसमेंट और इवेलुएशन के बाद अत्यंत कम संख्या में ग्राम पंचायत पात्र पाई गई थी। पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार, स्थानीय निकायों के सहयोग और मार्ग निर्देश के गठित समंवय समिति की छठवीं बैठक में परफार्मेंस ग्रांट के वितरण के लिए दोबारा पंचायतों की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। 30 सितंबर तक आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होगी। जो ग्राम पंचायतें आवेदन करेंगी उनका परीक्षण करने के बाद उन्हें परफार्मेंस ग्रांट दी जाएगी। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार उपाध्याय की ओर से समस्त खंड विकास अधिकारियों और समस्त एडीओ पंचायत को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें