फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवाती तूफउान ने जौनपुर से सटे गांवों में मचाई तबाही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। भीषण गर्मी के बीच गुरुवार की देर रात आई आंधी और बारिश ने जौनपुर से सटे इलाकों में काफी क्षति पहुंचाई। हालांकि कहीं से जन हानि की सूचना तो नहीं मिली लेकिन कई जगहों पर दीवार गिरने और मुर्गियों के मरने की सूचना है।
गुरुवार की देर रात आई तेज आंधी का असर पूरे जनपद में रहा लेकिन सबसे ज्यादा असर जौनपुर से सटे ग्रामीण इलाकों में रहा। अंबारी और मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार दीदारगंज क्षेत्र के गदाईपुर गांव में गुरुवार की रात आई अंाधी से गांव निवासी कमला राजभर पुत्र देवराज का पोल्ट्री फार्म बर्बाद हो गई और करीब 1800 मुर्गियां दबकर मर गईं। वहीं कई घरों की एस्बेस्टस और पेड़ आंधी में गिर गए। आंधी से गदाईपुर गांव में भारी तबाही मचाई। पोल्ट्री फार्म के ऊपर रखी हुई सीमेंट की चद्दरें हवा में उड़ गई। गांव केु हरिहर, राम मिलन, अवधराज आदि लोगों के घर पर रखे एस्बेस्टस की छत और दीवार गिरने से भारी क्षति हुई है। कई पेड़ भी गिरे है। एसडीएम मार्टीनगंज प्रशांत कुमार ने कहा कि हल्का लेखपाल कोनुकसान का आकलन करने के लिए निर्देशित किया गया है। लेखपाल द्वारा नुकसान का आकलन कर जैसे ही रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी वैसे ही दैवीय आपदा राहत कोष से पीड़ितों को मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000000000000000
जिला आपदा कार्यालय की मानें तो आंधी में लालगंज तहसील के जयतीपुर गांवे में दीवार गिरने से तीन बकरियों की दबकर मौत हो गई। मार्टीनगंज तहसील के कुंभ गांव में यूकेलप्टिस का पेड़ तीर्थराज के घर के ऊपर गिर गया। जिसमें तीर्थराज घायल हो गए। कोड़हरा गांव में नरेंद्र यादव की दीवार गिरने से गाय घायल हो गई थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। वहीं गदाईपुर गांव में कमला के मुर्गी फार्म की दीवार गिरने से 250 मुर्गियां दबकर मर गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें