फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिदेशक ने कम प्रगति पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उपनिदेशक पंचायती राज विभाग जयदीप त्रिपाठी ने बुधवार को विकासभवन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय और जिला समन्वयकों और एडीओ पंचायत की बैठक ली। इस दौरान शौचालय निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, ट्रिगरिंग, ओडिएफ आदि की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रगति काफी कम मिलने सभी को फटकार लगाते हुए जल्द अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उपनिदेशक पंचायती राज विभाग जयदीप त्रिपाठी ने विकास भवन सभागार में समीक्षा के दौरान पाया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शौचालयों का निर्माण काफी कम हुआ है। प्राथिमिक विद्यालयों और आगंनबाड़ी केंद्रों में भी शौचालयों का निर्माण की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। गांवों को ओडिएफ घोषित कराने में भी प्रगित काफी कम है। प्रिया साफ्ट पर जनपद की 1871 ग्राम पंचायतों में मात्र चार ने 14वें और राज्य वित्त के कार्यो की फाडिंग की गई थी। इस दौरान योजनाओं में आपेक्षित प्रगित नहीं मिलने पर सभी को फटकार लगाई गई। साथ ही शौचालय निर्माण के लिए राजमिस्त्री के चयन, ़श्रम विभाग से बनने वाले शौचालयों के आवेदन के सत्यापन आदि के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें