फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह घंटे गुल रही भवरनाथ फीडर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तो गर्मी के मौसम ने दस्तक ही दी है कि बिजली का संकट भी शुरू हो गया है। शहर के कई मुहल्लो में शनिवार की रात से गायब हुई बिजली रानी का दर्शन रविवार को दिन में लगभग चौदह घंटे के बाद हुआ। पूरी रात मातनपुर सब स्टेशन से जुड़े भवरनाथ फीडर के उपभोक्ता रतजगा करने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

बिजली विभाग की आंख मिचौली गर्मी के मौसम के साथ ही बढ़ गई है। आये दिन फाल्ट के चलते किसी न किसी मुहल्ले के लोग परेशान हो रहे है। कब लाइट कट जाएगी और कब आयेगी यह कोई नहीं बताने को तैयार नहीं है। मातनपुर सब स्टेशन का भवरनाथ-हीरापट्टी फीडर शनिवार की रात साढ़े दस बजे ही अचानक ही बंद हो गया। परिणाम यह हुआ कि इस फीडर से जुडे आधा दर्जन से अधिक मुहल्ले के लोग पूरी रात रतजगा को मजबूर हुए। इस फीडर से ब्रह्मस्थान, अराजीबाग, हीरापट्टी, अतलसपोखरा, आंशिक कुंदीगढ़, कटरा, गुरूटोला, अनंतपुरा आदि क्षेत्र आते है। रात साढ़े दस बजे से ठप हुई बिजली आपूर्ति रविवार को दिन में बारह बजे के आसपास शुरू हो सकी। पूरी रात इन मुहल्ले के लोग मच्छरों के प्रकोप के बीच रतजगा करने को मजबूर रहे।

मातनपुर सब स्टेशन के भवरनाथ फीडर का एलटी ट्रांसफार्मर और केबल में शनिवार की रात फाल्ट हो गया था। जिसके चलते इस फीडर से जुड़े मुहल्ले की बत्ती गुल हो गई। रात का वक्त होने के चलते खराबी ठीक नहीं करायी जा सकी। रविवार की सुबह से विभाग टीम फाल्ट ठीक करने में जुट गई। दोपहर तक फाल्ट ठीक कर बिजली की सप्लाई शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शत्रुघन यादव, जेई - मातनपुर सब स्टेशन, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें