फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलरियागंज नए चौक के पास रविवार को भारत रक्षा दल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने बढ़कर हिस्सा लिया और जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चेयरमैन विरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगो में एक दूसरे के प्रति आपसी प्रेम, सौहार्द और देश प्रेम की भावना जागृति होती है। लोगों में पुरानी सभ्यता की झलक देखने को मिलती है। होली मिलन समारोह भारत रक्षा दल के प्रयास से हमारे बाजार में कई वर्षों से होता चला आ रहा है जो काफी सराहनीय है। कार्यक्रम संयोजक भारद के तहसील अध्यक्ष अमित गुप्ता ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता डा. राजेंद्र प्रसाद और संचालन संदीप दुबे ने किया। इस मौके पर राजकुमार सिंह, अच्छेलाल विश्वकर्मा, अलाउद्दीन, अब्दुल करीम, बृजेश कुमार, पंकज दुबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें