फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज के लिए एसडीएम का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। तहसील क्षेत्र के जगदीशपुर के ग्रामीणों ने पिछले 20 माह से अनाज न मिलने का आरोप लगाकर एसडीएम का घेराव किया। प्रदर्शन के बाद एसडीएम को सौंपे शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 लागू होने के 20 महीने बाद भी अधिकतर गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है। गरीबों को पारदर्शी योजना के तहत मिलने वाला खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है। इससे ग्रामीण अनाज के लिए कोटेदार, तहसील का चक्कर लगाने को बाध्य हैं। उप जिलाधिकारी इंद्रभान तिवारी ने निराकरण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर तहसीलदार मनीष कुमार, नायब तहसीलदार अरुण कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ज्ञापन सौंपने वालों में इंद्रकला, बिंदू, कबूतरा, पुष्पा, कमला, नीलम, शारदा, पूनम, बासमती, चंद्रकला, अमरावती, उर्मिला, मंजू सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन


दुकान आवंटन के विरोध में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़। मेहनगर तहसील के नई बस्ती निवासियों ने बुधवार को कोटेदार द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के पास प्रदर्शन कर खुली बैठक कराकर कोटे की दुकान का आवंटन किए जाने और ग्राम विकास अधिकारी की जांच कराए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौपा।
हस्ताक्षरयुक्त दिए गए ज्ञापन में संतोष राजभर, सूरज राजभर, महेंद्र राजभर, विपिन पांडेय, बिरजू, इंदलेश, मनोहर, इंद्रदेव गोंड सहित सभी का ने आरोप लगाया है कि ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान की मिलीभगत के कारण 16 जनवरी18 को ग्राम सभा की सरकारी कोटे की दुकान का आवंटन खुली बैठक में हिंदू युवा वाहिनी के एक नेता के दबाव में किया गया है। ग्रामीणों ने पुन: दुकान का आवंटन किए जाने और ग्राम विकास अधिकारी की जांच कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें