फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। निजामाबाद कस्बे के नई सड़क पर हुए अतिक्रमण को जल्द हटवाया जाएगा। अतिक्रमणकारी स्वयं अपना अतिक्रमण हटा ले अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। तहसील के नवागत तहसीलदार शिवसागर दूबे ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के साथ ही अपना फरमान भी सुना दिया और लाउडस्पीकर से बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर सूचना भी प्रसारित करवा दी।
विज्ञापन

निजामाबाद तहसील के नये तहसीलदार शिव सागर दूबे ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया। पदभार संभालने के साथ ही उन्होंने निजामाबाद कस्बा में भ्रमण किया। इस दौरान वे नई सड़क सब्जीमंडी के जाम में काफी देर तक फंसे रहे। जाम में फंसने के बाद वापस तहसील पहुंचने पर उन्होंने सड़क पर हुए अतिक्रमण पर अपना सख्त रुख जाहिर किया। उन्होंने नई सड़क पर बाईपास से लेकर शेरपुर तिराहे तक सड़क के दोनो पटरियों पर हुए अतिक्रमण को जल्द हटाने का संबंधितों को निर्देश दिया। इस बाबत लाउडस्पीकर लगवा कर उन्होंने सूचना प्रसारित कर अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी भी दे डाली। नवागत तहसीलदार ने बताया कि जल्द ही तहसील प्रशासन अतिक्रमण को हटवाएगा। अतिक्रमण करने वालों पर दस हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें