फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड के लिए आयोजित बैठक में हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में राशन कार्ड को लेकर बुधवार को प्रशासन द्वारा खुली बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में राशन कार्ड में नामों को शामिल करने को लेकर हंगामा हो गया। जिसके बाद बिना किसी निर्णय के ही बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीणों द्वारा दी गई आपत्ति पर राशन कार्ड के लिस्ट में 220 नाम बाहरी व्यक्तियों के थे जिनको काट दिया गया था। 195 नाम बढ़ाने के लिए प्रधान और कोटेदार द्वारा अलग-अलग लिस्ट दी गई थी। जिसके सत्यापन के लिए गांव के रविदास मंदिर पर बैठक बुलाई गई थी। लेकिन राशन कार्ड में नामों को लेकर ग्रामीणों ने हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया जिससे कोई निर्णय नहीं हो सका। प्रधान ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद भी कोटेदार विगत तीन महीनों से मनमाने तरीके से राशन वितरण का कार्य कर रहा है। ग्रामीणों के आरोप पर बाहरी लोगों का नाम राशन कार्ड से काटा गया लेकिन ग्रामीणों के नए नाम अभी तक जुड़ नहीं पाए हैं। जिससे ग्रामीणों में असंतोष है। उन्होंने कोटेदार और सप्लाई इंस्पेक्टर की मिलीभगत से राशन वितरण का आरोप लगाया। अंजानशहीद गांव में कुल पात्रों की संख्या 678 है। जिनमें पात्र परिवार 598 और अंत्योदय 74 हैं। बैठक की अध्यक्षता प्रधान पति सुभान खान ने की। इस मौके पर जीयनपुर कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान, सप्लाई इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव, एसआई कमलनयन दुबे, फरोग इरफान, नासिक, निसार, भोला शाह, आलम, कामरान, सलाउद्दीन, फतेह मोहम्मद मूसा, आसाराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें