आजमगढ़। परियोजना इकाई की ओर से संचालित सोडिक तृतीय परियोजना के तहत सुधार वर्ष-आठ (2017-18) के लिए चयनित कोयलसा ब्लाक का गांव किताहेटार बुधवार को प्रबंध निदेशक अजय यादव, संयुक्त प्रबंधक निदेशक डा. सतेन्द्र कुमार सिंह, आलोक कुमार गुप्ता और नवीन चतुर्वेदी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उप्र भूमि सुधार निगम की ओर से कराए जा रहे ऊसर सुधार कार्यों के निरीक्षण के साथ ही किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों से वार्ता की गई। बताया गया कि समूह के आयजनित गतिविधि के विस्तार के लिए निगम मुख्यालय की ओर से एलएसएफ की धनराशि की प्रथम किश्त 30 हजार प्रदान की गई है। समूह की की ओर से द्वितीय किश्त 70 हजार की मांग की गई। प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि शीघ्र ही द्वितीय किश्त उपलब्ध करा दी जाएगी। परियोजना प्रबंधक अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि चयनित कुल 25 ग्रामों में 660.526 हेक्टेयर ऊसर क्षेत्रफल का चयन किया गया है।