फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में बनी कांशीराम कालोनियों में अवैध रुप से निवास करने वाले कब्जेदारों की जांच के लिए मंगलवार को पीओ डूडा कांशीराम कालोनी चकगोरया में जा धमके। जांच के दौरान उन्होंने सत्यापन न कराने वाले आवासों की जांच की।
विज्ञापन

बताते चलें कि कांशीराम आवास कालोनियों में अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों की शिकायत पर इसकी जांच शुरू हुई। जांच के दौरान पीओ डूडा डा. महेंद्र प्रसाद ने सभी कालोनियों के आवास आवंटियों को नोटिस जारी कर सत्यापन कराने का निर्देश दिया। नगर के चकगोरया स्थित कांशीराम कालोनी में कुल 204 आवास बने थे। जिसमें 176 का आवंटन किया गया था। सत्यापन के दौरान इसमें से 65 लोगों ने सत्यापन नहीं कराया। इसके बाद मंगलवार को पीओ डूडा खुद ही जांच करने के लिए चकगोरया पहुंच गए। जांच के दौरान उन्हें सबसे पहले उन 65 आवासों का सत्यापन किया जिन्होंने सत्यापन नहीं कराया था। इस दौरान कई ऐसे लोग भी मिले जो इन आवासों में किराए पर रह रहे थे या उन्होंने इसे दूसरे से खरीद लिया था। पीओ डूडा ने बताया कि सत्यापन के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है। अभी रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसकी सूची बनाई जाएगी और उच्चाधिकारियों के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जों को हटाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें