फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी फाइनल में बांसगांव ने ब्रह्मौली को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय रामगढ़ के प्रांगण में चल रही सात दिवसीय जनपद स्तरीय इंटर कॉलेज क्रीड़ा प्रतियोगिता में शनिवार को भी खिलाडियों ने दमखम दिखाया। कबड्डी फाइनल में बांसगांव ने ब्रह्मौली को हरा जीत दर्ज की। वहीं, क्रिकेट के फाइनल में श्री भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय कोडरा विजेत बना।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शनिवार को कबड्डी और क्रिकेट का फाइनल खेला गया। कबड्डी के फाइनल में बासगांव ने ब्रह्मौली को 41- 23 से हराया। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल में श्री भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय कोडरा विजेता बना। गांधी इंटर कॉलेज मालटारी द्वितीय स्थान पर रहा। बीएसके इंटर कालेज गोड़ियाना रौनापार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रविवार को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में कुल सौ से अधिक टीमों ने भाग लिया। प्रबंधक कमलेश राय ने बताया कि समापन के दौरान विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। केदारनाथ राय, अरुण कुमार राय, राजेश राय, अल्का राय, अरुण कुमार मिश्र, कैलाश राय, दीपक राय, रिजवान, पंकज कुमार राय, हरेंद्र सिंह उपस्थित थे।
खो-खो में लालगंज, कबड्डी में समेंदा टीम रही विजयी
आजमगढ़। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मैच लालगंज और बड़हलगंज के बीच खेला गया। जिसमें लालगंज की टीम ने बड़हलगंज की टीम को 23-09 से हराकर जीत हासिल की। इसी प्रकार कबड्डी के फाइनल मैच में समेंदा टीम ने एलवल टीम को 44-32 से हराकर विजय हासिल किया। अंत में सेंट जेवियर्स के डायरेक्टर प्रद्युम्र जायसवाल ने सभी खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए खेल अवार्ड से सम्मानित किया। सेंट जेवियर्स समेंदा के प्रधानाचार्य डा. धर्मेंद्र श्रीवास्तव और उप प्रधानाचार्य कालिंदी रहेजा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें