फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई पूरी, अवंतिकापुरी धाम में आज लगेगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। क्षेत्र के प्रसिद्ध अवंतिकापुरी धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के साथ शनिवार को मेले का आयोजन होगी। समिति की ओर से सरोवर के घाटों की सफाई पूरी कर ली गई है। लोगों को मेले का बेसब्री से इंतजार। शनिवार को सूर्य की ललिमा देखते ही श्रद्धालुओं का सैलाब स्नान के लिए सरोवर में उमड़ना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अवंतिकापुरी धाम में चैत्र रामनवमी और कार्तिक पूर्णिमा पर विशेष स्नान के साथ मेले का आयोजन होता है। शनिवार को पौ फटते ही श्रद्धालुओं का स्नान शुरू हो जाएगा। माना जाता है कि सभी धामों की यात्रा शुरू करने से पहले अंवतिकापुरी धाम में स्नान करने से मोक्ष को प्राप्ति होता है। दूरदराज से आने वाले दुकानदारों ने एक दिन पहले से अपने लिए जगह चुन ली। दुकानों का सजना शुरू हो गया है। अंवतिका सामाजिक सेवा समिति के सदस्यों एक दिन पूर्व ही मंदिर की सीढ़ियों और घाटों की साफ-सफाई पूरी कर ली है।

हवनकुंड ने लिया सरोवर का रूप
रानी की सराय। पांडव वंशज अर्जुन के पौत्र परीक्षित की मृत्यु श्रापवश तक्षक नामक सर्प काट लेने से हुई थी। पिता की अकाल मृत्यु से खिन्न राजा जंमेजय ने क्रुद्ध होकर संसार के सर्पों के समूल नाश के लिए नागयज्ञ यहीं करवाया था। वही नागयज्ञ का हवनकुंड वर्तमान में सरोवर के रूप में विद्यमान है। 84 बीघे में फैले सरोवर में श्रद्धालु स्नान कर पूजन अर्चन करते हैं। धाम से जुड़ी और भी दंत कथाएं हैं। माना जाता संदीपन श्रषि का आश्रम यही था। भगवान श्री कृष्ण और सुदामा ने यहां एक साथ विद्या अध्ययन किया था।
विज्ञापन


देव दीपावली आज जलेगे 11 हजार दीप
आजमगढ़। श्री शनिदेव सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से शनिवार को कार्तिक पूर्णिंमा और देव दीपावली के पावन पर्व पर शनिदेव मंदिर गौरी शंकर घाट पर शाम पांच बजे 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। श्री शनिदेव सेवा संस्थान ट्रस्ट के व्यवस्थापक शिवदयाल निषाद ने बताया कि मंदिर पर और गंगा आरती की जाएगी।

11 हजार दीपों से जगमगाएगा मंदिर
फोटो
बिंद्राबाजार/लाटघाट। देव दीपावली के मद्देनजर राम-जानकी मंदिर और पोखरे पर 11 हजार दीपों को जलाकर देवताओं की दीपावली मनाई जाएगी। शुक्रवार को ही रामलीला समित के लोगों ने पोखरे, मंदिर और धर्मशाला की साफ-सफाई की गई। रामलीला समिति के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय, राधेश्याम सेठ, महानता विश्वकर्मा, अच्छेलाल, मुन्ना शर्मा, शिव प्रकाश, दिनेश, विनोद प्रजापति मौजूद रहे। वहीं, रौनापार थाना क्षेत्र के नैनीजोर शिव मंदिर पर कर्तिक पूर्णिमा पर भी मेले और स्नान का आयोजन किया जाता है। नैनीजोर मेला में दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें