आजमगढ़। यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के तत्वावधान में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बुधवार को विरोध जुलूस निकाला। जुलूस के बाद अपनी 18 सूत्री मांगों में परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज घोषित किए जाने, सातवां वेतनमान स्वीकृत करने, छठवां वेतनमान का एरियर भुगतान किए जाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर धरना दिया।
त्रिभुवन नारायण सिंह ने परिवहन निगम में किए गए 902 करोड़ के घोटले की जांच कराए जाने की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक अवैध डग्गामार वाहनों पर रोक नहीं लगाया जाएगा तब तक रोडवेज घाटे में रहेगी। उन्होंने चालकों, परिचालकों और तकनीकी संवर्गो में रिक्त पदों पर नियुक्ति किए जाने और संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग परिवहन मंत्री से की। धरने का संचालन ओमकार नाथ तिवारी ने किया। धरने में प्रांतीय संयुक्त मंत्री श्रीलाल तिवारी, शचीन्द्र सिंह, राजनाथ यादव, देवेंद्र कुमार सिंह, रामचंद्र यादव, प्रवेश कुमार सिंह, बब्बन यादव, रामयश यादव, अनिल कुमार शर्मा, श्रीनाथ, नदीम अहमद सहित कई परिवहन निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।