फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरुकता के लिए सारथी वाहन रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रण में करने और बचाव एवं सुरक्षा की जानकारी देने के उद्देश्य से शनिवार को जिला अस्पताल से सारथी वाहन को रवाना किया गया। डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसपी अजय कुमार साहनी और सीएमओ डा. एसके त्रिपाठी ने हरी झंडी देकर रवाना किया।
विज्ञापन

यह वाहन जिले के सभी 22 ब्लॉक में दो दिन भ्रमण कर जनसंख्या के नियंत्रण की जानकारी देगा। वाहन के अंदर कापर टी, कंडोम, ओरलटिल के अलावा जानकारी से जुड़ा पोस्टर और बैनर भी है। यह वाहन प्रचार के जरिए लोगों को बताएगा कि कैसे एक बच्चे से दूसरे बच्चे के बीच कितना अंतर रखा जाए। यदि कोई आगे कोई बच्चा नहीं चाहता है तो उसे किस तरह से बचाव कर सकता है। इसके अलावा नसबंदी आदि के विषय में विधिवत जानकारी दी जाएगी। बता दें कि इस वाहन को पहले डीएम के आवास से रवाना करना था। लेकिन बाद में डीएम के निर्देश पर वाहन को जिला अस्पताल से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें