फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में 11वीं के छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलपांडेय गांव निवासी एक किशोर ने शनिवार की रात अपने कमरे में चादर व छत के चुल्ले के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर की। परिजनों को सुबह इसकी जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोलपांडेय गांव निवासी सूर्यांश (17) पुत्र स्व. संजय यादव शनिवार की शाम कहीं से घर पहुंचा। खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। रात में ही वो चादर से छत के चुल्ले से फंदा बना कर लटक गया। सुबह जब वह देर तक नहीं उठ कर बाहर आया तो मां उसे जगाने गई। अंदर उसे फंदे पर लटकता देख मां की चीख निकल गई। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना पुलिस को दी गई। शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया गया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। मृतक की मात्र एक बहन है। घटना से मां व बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें