आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना के फुलवरिया बाजार से पड़ोसी जिले आंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र की सीमा लगती है। इसी सीमा पर जैतपुर के जोलहापुर गांव निवासी राजगीर रमेश चौहान (35) पुत्र स्व. राधमारी चौहान की शनिवार की सुबह गांव के ही कुछ दबंगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के समय वह अपने एक रिश्तेदार मनोज चौहान के साथ काम पर जा रहा था।
वह टाइल्स लगाने का काम करता था। दो साल पूर्व चकमार्ग के विवाद में मृतक के चचेरे भाई उमेश को भी गोली मारी गई थी। जिसमें जितेंद्र चौहान व जोगिंदर चौहान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। मृत रमेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और उसे एक पुत्र व एक पुत्री हैं। सूचना पर जैतपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।