फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: निरीक्षण में 119 शिक्षक मिले गैरहाजिर, वेतन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी उपस्थिति पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 22 जुलाई से 21 अगस्त के बीच बीएसए, बीईओ और डीसी समेत जिले स्तर के अधिकारियों की ओर से किए गए निरीक्षण में 119 शिक्षक अनुपस्थित मिले। निरीक्षण में गैरहाजिर मिले सभी शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही नोटिस जारी कर सभी से ऑनलाइन पोर्टल पर जवाब मांगा गया है। जिले में 2706 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। उक्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक बिना अवकाश के ही अनुपस्थित हो जाते हैं।
विज्ञापन

इसकी जांच के लिए शासन की ओर से प्रतिदिन अधिकारियों से निरीक्षण कराया जाता है। बीएसए, बीईओ, डीसी समेत जिले स्तर के अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण करते हैं। 22 जुलाई से 21 अगस्त तक विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की।
इस दौरान कुल 119 शिक्षक गैरहाजिर मिले, जिनसे अब ऑनलाइन स्पष्टीकरण तलब किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्पष्टीकरण दिए जाने और उसके संतोषजनक पाए जाने के बाद ही संबंधित शिक्षकों का रोका गया वेतन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए राजीव कुमार पाठक ने सभी को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है। उचित जवाब मिलने के बाद ही शिक्षकों का वेतन जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें