फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. लोहिया ने जुल्म के संघर्ष का दिया था नारा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी विचारक एवं चिंतक डा. राममनोहर लोहिया की जयंती और शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस सपा कार्यालय पर मनाया गया। महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और संचालन महासचिव हरिप्रसाद दुबे ने किया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि डा.लोहिया महात्मा गांधी के विचारों पर चलकर देश में समाजवादी राज की स्थापना चाहते थे। इसमें अमीर, गरीब के बीच की खाई दूर करने, छूत-अछूत, नर-नारी की असमानता व विश्व बन्धुत्व के सिद्धान्त को लेकर देश में जन आन्दोलन चलाने का काम किया था। उनके नेतृत्व में देश के कई प्रान्तों में समाजवादियों की सरकारें बनीं। डा.लोहिया कहते थे ’’जहां दब्बू होते हैं, वहां जालिम पनपते हैं’’। इस कारण उन्होंने कहा जोर, जुल्म के खिलाफ हमेशा संघर्ष का रास्ता चुनना चाहिए। उन्होंने देश में किसी भी प्रकार की नफरत पैदा करने वालों के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया था। डा.लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहादत ने देश के नौजवानों में आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ नेता देवनाथ साहू ने कहा कि डा.लोहिया ने पिछड़ों के अधिकारों को लेकर संघर्ष किया। महिला जिलाध्यक्ष बबिता चैहान ने कहा कि डा.लोहिया नर-नारी की असमानता को खत्म करना चाहते थे। बैठक में रामआसरे चैहान, दुर्गविजय राम, सूरज राजभर, शिवसागर यादव, रामप्रवेश यादव, राजाराम सोनकर, जगदीश प्रसाद, रामअधार राजभर, कमलेश कवि, राजबहादुर यादव, पप्पू यादव, लिल्ली मौर्य, वेदप्रकाश यादव, अश्वनी कुमार, ज्ञान्ति, गुड्डन, अनीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रसपा ने भी मनाई डॉ. लोहिया की जयंती
आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिला कार्यालय पर समाजवाद के पुरोधा डा. राम मनोहर लोहिया की जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव और प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने ने कहा कि डा. लोहिया के सिंद्धातों को मूर्त रूप देने की जरूरत है। डा. लोहिया के बताए मार्ग पर चलकर ही गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों को उनका हक दिलाया जा सकताहै। कुछ लोग डा. लोहिया का नाम लेकर केवल सत्ता पाने की राजनीति कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने देश की आजादी में फांसी के फंदों को चूमने वालों शहीदों को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। आनंद उपाध्याय, डा राजेन्द्र यादव, सुरेन्द्र चौहान, जयप्रकाश यादव, अतुल यादव आशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें