फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा से गठबंधन के लिए कई पार्टियां तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपने संघर्षों के बदौलत प्रदेश में अपना एक स्थान बनाया है। यही वजह है कि आज कई पार्टियां गठबंधन कर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। जल्द ही इसकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई पार्टियां चुनाव में जीत के लिए अपनी नीति और सिद्धांतों को त्यागकर बेमेल साथ कर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष राम प्यारे यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। अपने नेता की नीति और चुनाव चिह्न चाभी का प्रचार गांव-गांव जाकर करें। बैठक के अंत में शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र यादव, लालचंद्र यादव, घनश्याम निषाद, कमलाकांत यादव, लल्लन तिवारी, मंगल मौर्य, रामधनी यादव, राधा मोहन दास, दिलीप राजभर, अजीम खां सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें