फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं सशक्त होगी तभी देश और समाज का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में गुरुवार को महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि महात्मा गांधी विद्यापीठ के प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र राम ने कहा शिक्षक को संवेदनशील होना चाहिए और वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाला होना चाहिए।
विज्ञापन

डा. निषाद प्रवीण ने कहा महिलाओं के बिना सशक्त हुए इस देश और समाज का विकास नहीं हो सकता। डा. ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने कहा किसी भी समाज के विकास के लिए महिलाओं की भूमिका अहम होती है। डा. अफजाल अहमद ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं। डा. जाहिद आजमी ने कहा कि महिलाओं का विकास हुए बिना भारत का विकास असंभव है। डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। डॉ. कैलाश नाथ गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एक और एक को साथ चलने की बात करता है, ताकि समग्र विकास हो सके। प्राचार्य डॉ. राम अवध सिंह यादव ने कहा कि बच्चों का शैक्षिक विकास तभी संभव है जब महिला सशक्त एवं शिक्षित होंगी। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। बस इन्हें अवसर देने की जरूरत है। डॉ. हसीन खान ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा कार्यक्रम होने से क्षेत्र के लोगों में उत्सुकता बढ़ती है। अध्यक्षता डॉ. कैलाश नाथ गुप्ता और संचालन डॉ. अखिलेश चंद ने किया। इस मौके पर डॉ. प्रेमचंद यादव, अब्दुल रशीद, नितेश जयसवाल, सीमा सिंह, सुभ्रा श्रीवास्तव, जगदीश कुमार, नीलिमा सिंह, मंजुला चौरसिया, दीनानाथ मिश्र, नित्यानंद यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें