आजमगढ़। गोपालपुर से सपा विधायक नफीस अहमद ने बिलरियागंज नगर पंचायत के कासिमगंज चौराहे से अढतहीया होते हुए जीयनपुर मार्ग का मुद्दा उठाया। विस में सवाल उठने के बाद इस मार्ग के निर्माण से भाग रहे विभागों की ओर से अगले वित्तीय वर्ष में कार्ययोजना बनाकर मार्ग का निर्माण कराने की बात कही है।
बिलरियागंज नगर पंचायत के कासिनगंज चौराहे से अढ़तहीया चौराहा होते हुए जीयनपुर मार्ग पूरी तरीके से जर्जर हो चुका है। इस मार्ग की कुल लंबाई डेढ़ किमी है। इसमें 325 मीटर सड़क नगर पंचायत, इसके आगे 375 मीटर सड़क आरएईएस और इसके आगे 800 मीटर सड़क मंडी परिषद की है। इसका निर्माण वर्ष 2010-11 में कराया गया था। तीन विभाग एक दूसरे पर मामला डालते हुए इसेक निर्माण से भाग रहे थे। ग्रामीणों और नगरवासियों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विधानसभा में सपा विधायक ने ये मामला उठाया तो संबंधित विभागों ने अगले वित्तीय वर्ष में अपने-अपने हिस्से की सड़क की कार्ययोजना बनाकर सड़क का निर्माण कराने की बात कही है।