फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आईएसओ प्रमाणित कंपनी करेगी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका की ओर से अब आईएसओ प्रमाणित कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए लगभग आठ करोड़ रुपये में शहर के 17 वार्डों की जिम्मेदारी कंपनी को पांच साल के लिए सौंपी जाएगी। इसके लिए निविदा भी आमंत्रित की जा चुकी है। डोर टू डोर कलेक्शन के लिए शहरवासियों को थोड़ा शुल्क देना पड़ सकता है। नगरपालिका आजमगढ़ के 25 वार्डों में आठ वार्डों की सफाई अभी तक ठेका पद्धति से दैनिक सफाई श्रमिकों के माध्यम से कराई जाती थी। अन्य वार्डों की सफाई रेगुलर और संविवाद कर्मचारी करते हैं। कुल मिलाकर पालिका के पास लगभग 300 सफाईकर्मी हैं। इसके बाद भी शहर की सफाई को लेकर सवाल उठते रहते हैं। सफाई को लेकर लगातार शहरवासियों के निशाने पर रहने के बाद अब इसकी सुधि ली गई है। पालिका की ओर से अब डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की योजना बनाई गई है। इसके लिए निविदा भी निकाल दी गई है। अब आईएसओ प्रमाणित कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। लगभग 8.40 करोड़ रुपये में शहर के 17 वार्डों की जिम्मेदारी कंपनी को पांच साल के लिए सौंपी जाएगी। अन्य आठ वार्डों में पहले की तरह सफाई ठेका पद्धति से दैनिक सफाई श्रमिकों के माध्यम से कराई जाएगी। आईएसओ प्रमाणित कंपनी पालिका के वाहनों का प्रयोग तो करेंगी, लेकिन तेल और मेटीनेंस आदि का अन्य खर्च उसका होगा। कूड़े को शहर के घरों और प्रतिष्ठानों से उठाकर वाहनों से मझगांवा स्थित डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाना उसकी जिम्मेदारी होगी। डोर टू डोर कलेक्शन के लिए शहरवासियों को थोड़ा शुल्क भी देना पड़ सकता है, लेकिन उन्हें गंदगी की समस्या से निजात मिल जाएगी। कंपनी को उपकरणों और वाहनों के संचालन के साथ ही रखरखाव की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ेगी। कंटेनर के आसपास स्वच्छता के लिए कीटाणुशोधक की छिड़काव करना होगा। शहर में कूड़े के कलेक्शन के लिए कंपनी को विभिन्न स्थानों पर कंटेनर रखे जाएंगे।
विज्ञापन


कंपनी ही उठाएगी शुल्क वसूली की जिम्मेदारी
आजमगढ़। शहर स्थिति आवासीय घर, होटल, रेस्तरां, कार्यालयों, दुकानों, संस्थानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से मासिक शुल्क का संग्रह करना कंपनी के ऑपरेटरों के दायरे में होगा।इसे नगर पालिका परिषद के खाते में जमा करना पड़ेगा।

कंपनी के लिए ये रखीं योग्यता
आजमगढ़। आवेदन करने वाली कंपनी को तीन साल का अनुभव प्रमाण पत्र देना होगा। 20 हजार घरों से 80 टन के अपशिष्ट उठाने का अनुभव होना चाहिए। बोलीदाता के पास आईएसओ 9001: 2018, आईएसओ 14001: 2015 और ओएचचएसएएस 18001: 2007 का पंजीकरण होना चाहिए। ईपीएफ एवं ईएसआईसी पंजीकरण होना चाहिए।
विज्ञापन


शहर की सफाई को लेकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए निविदा निकाल दी गई है। जल्द ही किसी आईएसओ कंपनी को हायर कर उसे इसकी जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। पालिका का प्रयास है कि शहर की सफाई अच्छी तरीके से हो।
शीला श्रीवास्ताव, पालिकाध्यक्ष

ईओ को नहीं थी निविदा की जानकारी
आजमगढ़। एक तरफ पालिकाध्यक्ष की ओर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए निविदा निकाले जाने की बात की गई, वहीं ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव से मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इसे शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी के बाद निविदा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें