अमिलो। सठियांव विकास खंड के आदमपुर ग्राम पंचायत के मिल्लत नगरवासियों के लिए बरसात मुसीबत बन गई है। नाले का निर्माण न होने से बरसात का पानी और नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है। इस बात को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
मुबारकपुर नगर से सटा आदमपुर का राजस्व ग्राम मिल्लत नगर गंदगी और जल निकासी की समस्या से जूझ रहा है। मुहल्ले की नालियां जाम है जिसके कारण उठने वाली बदबू से लोगों का घरों में रहना दूभर हो गया है। गंदगी के कारण बिमारियों के फैलने का खतरा हमेशा मंडराता रहता है। ग्रामवासी इस्माईल, शादान, जमाल अख्तर, कासिम, दानिश, फैज, सोहराब, सिकंदर, रियाज अहमद, अरशद आदि का कहना है कि एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का नारा बुलंद कर साफ सफाई का अभियान चला रही है। लेकिन हमारे गांव में इसका कोई असर दिखाई नहीं देता है। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से नाला निर्माण कराए जाने की मांग की है।