फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव के निरीक्षण को लेकर चमकने लगे गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन एवं जनपद के नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण सोमवार को जनपद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। पहले दिन वो किसी गांव में विकाय कार्यों एवं 50 लाख से ज्यादा की किसी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके लेकर प्रस्तावित गांवों को चमकाने की मुहिम छेड़ दी गई है। जिन गांवों में सफाईकर्मियों के दर्शन दुर्लभ थे वहां रविवार सुबह से ही सफाईकर्मियों की फौज लगी हुई थी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार उपाध्याय ने पहले ही संबंधित बीडीओ को बता दिया था कि छह अगस्त को नोडल अधिकारी शासन स्तर से संचालित महत्वपूर्ण विकास कार्यक्रमों के भौतिक सत्यापन प्रक्रिया में ग्रामों का निरीक्षण करेंगे। इसमें ग्राम पंचायत महाकर्मनाथपट्टी (बिलरियागंज), कस्बा सराय (सठियांव), चकमजनू (तहबरपुर), मेजवां (फूलपुर) और सिकन्दरपुर आइमा (महराजगंज) प्रस्तावित हैं। गांवों को निरीक्षण योग्य बनाने के निर्देश दिए गए थे। गांव के साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय, आवास, मनरेगा और सोशल सेक्टर से संबंधित कार्यक्रमों में लाभार्थीवार सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। फूलपुर संवावददात के अनुसार प्रमुख सचिव के आगमन को लेकर नगर और बख्शपुर मेजवा ग्राम पंचायत, ब्लॉक मुख्यालय में साफ सफाई और कागजातों को दुरुस्त किया जा रहा था। गांव में साफ-सफाई के लिए 80 सफाईकर्मी लगाए गए थे। सठियांव प्रतिनिधि के अनुसार कस्बासराय गांव में दो सौ सफाईकर्मियों को लगाकर साफ-सफाई कराई जा रही थी। ब्लॉक के कर्मचारी और अधिकारी छुट्टी के दिन हांफते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें