फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी ने प्रधानमंत्री से की विवि की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर हर वर्ग आंदोलित हो चुका है। प्रधानमंत्री के आगमन से उनकी उम्मीदें बढ़ गईं हैं। एक तरफ तो ब्रह्मस्थान स्थित स्टेडियम पर छात्राओं ने विश्वविद्यालय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं, मदर ब्यूला स्कूल की प्रिंसिपल, शिक्षिकाओं और बच्चों ने जनपद को विश्वविद्यालय देने की अपील की। मदर ब्यूला स्कूल की प्रिंसिपल जस्सी ब्रॉडवे ने कहा कि विश्वविद्यालय न होने से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को बहुत परेशानी होती है। जो बच्चे बाहर पढ़ने चले जाते हैं उनके माता-पिता आशंकित और चिंतित रहते हैं। जेसी चरन ने कहा कि जनपद में विश्वविद्यालय होना बहुत जरूरी है। मधु सिंह और केपी यादव ने कहा कि प्रतिवर्ष जनपद से 80 प्रतिशत प्रतिभावान छात्र-छात्राएं अन्य जनपदों में चले जाते हैं। शालिनी श्रीवास्तव, वंदना पाठक, ज्योति उपाध्याय, प्रियंका गुप्ता, वीना पाठक, अल्पना सिंह, सुषमा निषाद, रिया उपाध्याय, प्रियांशी उपाध्याय, कंचन चौरसिया, स्वाति जायसवाल, प्रीति मौर्या रही।
विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए निकाली पद यात्रा
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल महाविद्यालय के छात्र नेता लालजीत यादव के नेतृत्व में गुरुवार को तीसरे दिन भी जनपद में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित कराए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के पास से पद यात्रा निकाली गई। पद यात्रा कलेक्ट्रेट कचहरी, नेहरुहाल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते जिलाधिकारी कार्यालय के पास जाकर समाप्त हुई। लालजीत यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री से उम्मीद जताई जा रही है कि वर्षो से लंबित इस मांग को अवश्य पूरा करेंगे। ताकि छात्रों का भविष्य सवर सके। आकाश दीप ने कहा कि छात्रों की मांग को अगर पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर अर्पित श्रीवास्तव, अंगद यादव, जितेंद्र यादव, सतीश यादव, शिवम श्रीवास्तव सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें