फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई भी पीएम को भेंट करेंगे ब्लैक पैटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद । 14 जुलाई को जनपद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम ने विश्व प्रसिद्ध ब्लैकपाटरी की मांग बढ़ा दी है। स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों की ओर से जनसभा में पहुंचने वाले अतिथियों को गिफ्ट करने के लिए ब्लैक पाटरी के आर्डर दिए गए हैं। शिल्पियों की ओर से कलाकृतियों पर सरकार की प्रमुख योजनाओं को भी उकेरा जा रहा है। प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न देने के लिए ब्लैक पाटरी की गणेश प्रतिमा और कुछ फ्लावर पॉट तैयार कर राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार प्राप्त शिल्पकार रामजतन प्रजापति पहले ही जिला प्रशासन को भेज चुके हैं। जिला प्रशासन के अलावा स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों की ओर से भी प्रधानमंत्री और अन्य अतिथियों के स्वागत के लिए ब्लैक पाटरी के आर्डर शिल्पकारों को दिए गए हैं। यहां के शिल्पकार केंद्र और प्रदेश सरकार की कई योजनाओं को इन कलाकृतियों पर प्रदर्शित कर उन्हें तैयार करने में जुटे हैं। निजामाबाद के शिल्पकार राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सोहित कुमार प्रजापति और राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार प्राप्त रामजतन प्रजापति इन कलाकृतियों को तैयार कर रहे हैं। निजामाबाद के हुसैनाबाद मोहल्ले के शिल्पकार अपनी कलाकृति के लिए पूरे विश्व में विख्यात हैं। मिट्टी के बर्तनों पर योजनाबद्ध तरीके से जनधन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला, स्वच्छ भारत मिशन, मेक इन इंडिया जैसी कई योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें