आजमगढ़। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने मांगें पूरी करने के लिए आवाज बुलंद की। एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर नारेबाजी भी की। कहां कि जब तक मांगे पूरी नहीं की जाएगी आंदोलन जारी रहेगा।
सदर तहसील में धरनारत लेखपालों को रामानुज ने संबोधित किया। सभी से एकजुट रहने की अपील की। मार्टीनगंज तहसील में लेखपालों ने कलम बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि लंबित मामलों को लेकर स्थानीय लेखपाल अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए बाध्य हैं। कार्यवाहक अध्यक्ष फहीम अहमद के नेतृत्व में तहसीलदार मनीष कुमार को ज्ञापन दिया गया। सात जुलाई तक समस्त कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। नौ जुलाई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कृष्णकुमार यादव, सुजीत कुमार, कुंजीलाल, साधना, ममता, सुधीर कुमार, दिनेश कुमार मौजूद रहे। बूढ़नपुर तहसील में भी राजेंद्र प्रसाद निषाद लेखपाल की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया गया। चंद्रशेखर यादव, अरविंद कुमार पांडेय, कामता प्रसाद, रामसुंदर यादव, अवनेश सिंह, मुनीलाल, रितेश यादव मौजूद थे। फूलपुर तहसील में शकील अहमद के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित तहसीलदर जंगबहादुर यादव को ज्ञापन सौंपा। संचालन शिवशंकर सिह ने किया। ओम प्रकाश यादव, गोरख यादव, वीरेन्द्र, प्रमोद कुमार, लव कुमार राय, समरजीत यादव, करुणेश सिंह, जैनेन्द्र प्रसाद उपस्थित रहे।
वहीं निजामाबाद में लेखपालों का धरना और प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। लेखपालों ने कहा कि वह समस्त कार्यों का बहिष्कार करते हुए सात जुलाई तक धरना और प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस मौके पर राधेश्याम, वीरेंद्र सिंह, लालधर यादव, धर्मजीत तिवारी, लाल बिहारी, मृत्युंजय सिंह, विक्रांत सिंह, अनीता गौतम, राकेश पांडेय, आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राजबहादुर और संचालन रमाशंकर यादव व रामभूल यादव ने किया।
इनसेट
बार संघ अध्यक्ष ने दो लेखपालों पर की कार्रवाई की मांग
निजामाबाद। दी तहसील बार एसोसिएशन निजामाबाद के अध्यक्ष रणविजय राय उर्फ मनोज राय ने मंगलवार को जिलाधिकारी को फोन कर दो लेखपालों पर कार्रवाई की। उन्होंने उक्त दोनों पर लेखपालों पर धरना और प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री और अधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। उन्होंने जिलाधिकारी से दोनों लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों की बैठक आगामी रणनीति बनाने को लेकर बुलाई है।