फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में दें डिजिटल सिग्नेचर, नहीं तो रुकेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के किसी ब्लाक के एडीओ पंचायत ने अभी तक अपना डिजिटल सिग्नेचर नहीं बनवाया है। जिसके कारण परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है। जिससे जनपद में 2300 आवेदन लंबित हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि दो दिन के अंदर अगर एडीओ पंचायत ने अपना डिजिटल सिग्नेचर नहीं दिया तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों के न मिलने से अक्सर आम जन को फाइलों पर सिग्नेचर कराने के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर काटना पड़ता है। जिससे निजात दिलाने के लिए शासन स्तर से कर्मचारियों को डिजिटल सिग्नेचर बनवाने का निर्देश दिया गया। ताकि वह कहीं भी बैठकर किसी भी आवेदन पर सिग्नेचर कर सकें। इस तरह का निर्देश एडीओ पंचायत को भी दिया गया। लेकिन जनपद के किसी भी विकास खंड के किसी भी एडीओ पंचायत द्वारा डिजिटल सिग्नेचर नहीं बनवाया गया।
000000000000000000000000
वर्जन
निर्देश के बाद भी अब तक जनपद के किसी भी एडीओ पंचायत ने डिजिटल सिग्नेचर बनवाकर कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया है। जिसके कारण पूरे जनपद में लगभग 2300 आवेदन पत्र लंबित हैं। इन लोगों को दो दिन का समय दिया जा रहा है। जिसके द्वारा दो दिन के अंदर डिजिटल सिग्नेचर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा उसका वेतन रोकने का निर्देश दे दिया गया है। - आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें