फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादास्पद बयान पर गरमाया जनपद का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गोपालपुर विधायक की ओर से संघ और हिंदुओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को जिला संयोजक कमलेन्द्र मिश्र मोनू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट चौराहेे पर सपा विधायक का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने विधायक से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन

जिला संयोजक कमलेन्द्र मिश्र ने कहा कि राष्ट्रहित में कार्य करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ समाजवादी पार्टी के गोपालपुर विधायक की ओर से की गई अमर्यादित बयान की कड़ी निंदा करते हैं। संघ के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी के जरिए प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, लेकिन भाजयुमो कार्यकर्ता इनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देंगे। गोपालपुर विधायक जब तक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे तब तक भाजयुमो कार्यकर्ता उनका विरोध करेंगे। भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख वरुण राय ने कहा कि गोपालपुर विधायक देश को खंडित करने वाले स्वार्थी जिन्ना के विचारों से यदि सहमत है तो वे खुद उनके बनाए देश पाकिस्तान चले जाना चाहिए। संघ जो कि देशभक्ति, राष्ट्रीयता व देशप ्रेम सीखाता है न कि देश को बांटने की सीख देता है। संघ के ऊपर ऐसी ओछी टिप्पणी हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुतला फूंकने वालों में निखिल राय, दिप्तेश सिंह राकी, अनुराग सिंह, विवेक सिंह, चन्द्रपाल सिंह, गोपाल राय, स्माइल फारूकी, विनीत सिंह रीशू, विनायक सरदार, शक्ति राय, प्रिंस राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें