फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह को 1000 सिलाई मशीन देंगी सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत शनिवार को प्रेरणा दिवस का आयोजन आईटीआई मैदान हर्रा की चुंगी में किया गया। इस दौरान 2500 को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि लालगंज सांसद नीलम सोनकर ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई करने के लिए 1000 सिलाई मशीन देने की घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ अभिषेक सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी रहे। सांसद नीलम सोनकर ने महिलाओं की ओर से किए जा रहे आजीविका के क्षेत्र में कार्यों को सराहा। आजीविका के क्षेत्र में हर संभव सहयोग देने का वादा किया। स्वच्छता के लिए सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी ने शासन की ओर से संचालित योजनाओं से लाभान्वित कराने का भरोसर दिलाया। प्रेरणा पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही रिवाल्विंग फंड से 51 लाख लाख का डेमो चेक स्वयं सहायता समूह को दिया। सीडीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि महिलाओं को आजीविका के क्षेत्र में सभी स्कूल का ड्रेस सिलने का काम देने के निर्देश जिला मिशन प्रबन्धक को दिए। मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समूह की महिलाओं ने बेटी बचाओ, नशा मुक्ति और स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर किया। आभार उपायुक्त स्वत: रोजगार बीके मोहन ने जताया। संचालन जिला मिशन प्रबन्धक गुलाबचन्द सरोज ने किया। पीडी दुर्गादत्त शुक्ल, एलडीएम मनोज कुमार, महिला कल्याण विभाग संयोजक संध्या सिंह, असीम कुमार मल्ल, आलोक मिश्रा, विमलेश कुमार, शशिशेखर सिंह, अनुज कुमार चौरसिया, विजय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें