जहानागंज। बिजली बिल बकाया को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हूखोर की बिजली एक हफ्ते पूर्व काट दी गई। जिसके कारण यहां आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न रहने से एक्स-रे मशीन चलने में भी दिक्कत हो रही है। बार बार जनरेटर चला कर काम किया जा रहा है। उसमें भी काफी दिक्कत हो रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजेश राम ने बताया कि बिजली बिल जमा ना होने के कारण एक हफ्ता पहले कनेक्शन काट दिया गया है। जिससे अस्पताल में दिक्कत हो रही है। कोई इमरजेंसी पड़ रही है तो जनरेटर चला कर काम किया जा रहा है। बिजली विभाग के जेई प्रमोद सिंह ने बताया कि अस्पताल की लगभग 18 लाख रुपए की बिल बाकी है जिसकी वजह से ऊपर के अधिकारियों के निर्देश पर अस्पताल का कनेक्शन काट दिया गया है। ब्यूरो